UP: NRIs can also become voters in the state, SP alleges large-scale irregularities

वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?
– फोटो : AI

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों के मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रवासी भारतीय निर्वाचक के रूप में मतदाता सूची में पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। ऐसे नागरिक, जो अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों, अपने भारतीय पासपोर्ट में स्थित निवास पते के आधार पर संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकरण कराने के पात्र हैं।


ऐसे भारतीय नागरिक अपना नाम केवल उसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं, जो उनके भारतीय पासपोर्ट में अंकित भारत स्थित निवास पते से संबंधित हो। इसके लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) को फार्म-6ए के माध्यम से ऑनलाइन, ऑफलाइन या डाक द्वारा आवेदन किया जा सकता है। यदि आवेदक का भारत में सामान्य मतदाता के रूप में पूर्व से मतदाता फोटो पहचान पत्र बना , तो फार्म-6ए प्रस्तुत करते समय उसे भी समर्पित करना होगा।

प्रवासी भारतीय अपना आवेदन नागरिक सेवा पोर्टल https://voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल एप के जरिये कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन आवेदन में आवेदक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर फार्म-6ए प्रस्तुत करता है तो पासपोर्ट की प्रति संलग्न होंगी। मतदाता सूची में नाम शामिल होने के बाद प्रवासी भारतीय निर्वाचक मतदान करने के लिए पात्र होते हैं, लेकिन उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी नहीं किया जाता है। मतदान के दिन मतदान केंद्र पर ऐसे मतदाताओं की पहचान उनके मूल भारतीय पासपोर्ट के आधार पर की जाती है। लिहाजा अपना मूल पासपोर्ट मतदान केंद्र पर साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।



Source link

अभी अभी की खबरें