Two Youths Die as Royal Enfield Hunter Bike Crashes into Tree in Mathura

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा खडैरा मोड़ छिबरऊ बंबा के पास हुआ, जब रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बलदेव से नगला गिरधर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान सुभाष (30) पुत्र नेमसिंह, निवासी नगला गिरधर, थाना बलदेव, जाति जाटव और मनोज (32) पुत्र विजय सिंह, निवासी गोवर्धन चौराहा, मथुरा, जाति जाटव के रूप में की है। दोनों युवक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाइक संख्या UP 85 CX 8906 पर सवार थे।

इस दुखद घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वे घटनास्थल पर पहुंचे और अपने प्रियजनों के खोने के गम में रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें