कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में एक घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने रात में घर की दूसरी मंजिल पर रखी सेफ और बक्से का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

.

रसधान निवासी अतुल कुमार ने बताया कि वे शाम को परिवार के साथ नीचे के मकान में सो रहे थे। चोर दूसरी मंजिल के कमरे में घुसे। उन्होंने सेफ और बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ करीब 2 लाख रुपये नकद व कपड़े ,बर्तन भी चुरा लिए।

सुबह जागने पर ताला टूटा मिला, तब चोरी का पता चला। पीड़ित अतुल कुमार ने रसधान चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

थाना प्रभारी सुधाकर सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में मामला संदिग्ध लग रहा है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link