राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। सपा ने इन चुनाव के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया। वहीं, सपा का तीसरा उम्मीदवार कौन होगा? इस पर अभी सपा ने पत्ते नहीं खोले हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिनों दिए गए अपने एक बयान में कहा था कि राज्यसभा चुनाव के लिए सपा दो नहीं बल्कि तीन प्रत्याशी खड़ा करेगी। जबकि विधानसभा में सपा के पास सिर्फ दो ही प्रत्याशियों को जिताने की क्षमता है। ऐसे में दो नामांकन दाखिल होने के बाद तीसरे उम्मीदवार को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।

ये भी पढ़ें – राज्यसभा चुनाव: सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद



ये भी पढ़ें – राज्यसभा चुनाव: कौन हैं सपा के उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी? अंबानी परिवार के बेहद करीबी; लंदन से की है पढ़ाई

अपने प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने के बाद विधानसभा परिसर से बाहर निकले अखिलेश यादव से जब तीसरे प्रत्याशी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीडीए पर सबसे ज्यादा अन्याय हो रहा है। जनता 2027 के चुनाव में इसका जवाब देगी।

वर्तमान में सपा के पास 95 सदस्य, एक सीट पर जीत के लिए 37 विधायकों की जरूरत

राज्यसभा चुनाव में यूपी विधानसभा के निर्वाचित सदस्य वोट करेंगे। एक सीट जीतने के लिए 37 मतों की आवश्यकता है। जबकि, वर्तमान में सपा के पास 95 का संख्या बल है। इनमें पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने वाले सपा विधायक राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य शामिल नहीं हैं। इनमें से पूजा पाल भाजपा की पदाधिकारी हैं, इसलिए उनके सपा को मत देने का सवाल ही नहीं पैदा होता। शेष तीन में सपा को उम्मीद है कि दो विधायक इस राज्यसभा चुनाव में उसके साथ लौट आएंगे। प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्तूबर का मतदान होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें