{“_id”:”6ae5729c229cefe6b0078a86″,”slug”:”cm-yogi-gave-a-message-of-unity-on-national-unity-day-appealed-to-participate-in-run-for-unity-2026-10-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”राष्ट्रीय एकता दिवस: सीएम योगी ने दिया एकजुटता का संदेश, यूपीवासियों से ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेने की अपील”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

राष्ट्रीय एकता दिवस: सीएम योगी ने दिया एकजुटता का संदेश
– फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की बधाई दी। कहा कि जिस राष्ट्रीय एकात्मता के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, उसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मिसाल है। उनका जीवन इस शाश्वत सत्य का संदेश देता है कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता में निहित होती है। एकता का वास्तविक सामर्थ्य ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से आता है।
उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा को समर्पित सरदार पटेल का जीवन प्रत्येक भारतीय को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।
2017 से पहले यूपी में कमजोर हुई राष्ट्रीय एकता की भावना
सीएम योगी ने अपने संदेश में वर्ष 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों का भी जिक्र किया। कहा कि प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का काम किया। इससे राष्ट्रीय एकात्मता की भावना कमजोर हुई और सामाजिक समरसता को आघात पहुंचा।
सीएम आगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने का काम किया है। सरकार ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को सुशासन का आधार बनाया है।

