Man Kills Brother Over Land Dispute Victim Dies During Treatment After Stone Attack

युवक का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में जमीन के विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई के सिर पर पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


मृतक की पहचान सुरेश नगर करबला निवासी 49 वर्षीय शाहिद कुरैशी के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में कहासुनी के बाद एक भाई ने शाहिद के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। 

सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान शाहिद ने दम तोड़ दिया।

जिम ट्रेनर थे शाहिद

शाहिद उर्फ गुड्डू पहलवान जिम ट्रेनर थे। कुछ समय से घर पर जनरल स्टोर चला रहे थे। सबसे छोटा भाई बंटी और सबसे बड़े अफसर लाला से घर के पास 120 गज जमीन को लेकर विवाद था। आरोपी कल रात जमीन पर गेट लगवाने आए थे। रात भर रोकने के लिए परिवार जागता रहा। सुबह 8:45 बजे गेट लगाने का प्रयास करने पर विवाद हुआ। आरोप है कि शाहिद शिकायत करने थाने जाने लगे। 

नाले में फेंकने जा रहे थे

कुछ ही दूरी पर बंटी, अफसर लाला, अफसर का बेटा मेहताब,आफताब और पत्नी असमीन ने घेर लिया। सिर पर पत्थर मारा। इसके बाद नाले में फेंकने जा रहे थे पर भीड़ जुटने पर भाग गए। परिजन पहले घायल गुड्डू को लेकर थाने गए। वहां से जिला अस्पताल और फिर निजी अस्पताल ले गए। हालात गंभीर देख एसएन रेफर किया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link