अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Wed, 03 Jun 2026 10:17 AM IST

पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी को ससुराल पक्ष द्वारा बंधक बनाकर रखने, गर्भपात कराने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।


Ex-Serviceman Alleges Wife Was Held Hostage and Forced Abortion Attempt

युवक सांकेतिक फोटो
– फोटो : istock



विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र निवासी पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी को ससुराल पक्ष द्वारा बंधक बनाकर रखने, गर्भपात कराने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़ित भूपेंद्र कुमार निवासी अकोला वर्तमान में सिकंदरा स्थित आगरा एनक्लेव में रहते हैं।


उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात अमृतसर में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने पटना की श्रष्टिराज से 5 जून 2024 को प्रेम विवाह किया था। श्रष्टिराज के मायके वाले शुरू से इस रिश्ते से नाराज थे। 1 मार्च 2026 को गर्भवती पत्नी को मायके से मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बुलाने के बाद बंधक बना लिया है। कुछ दिन बाद पत्नी ने अन्य नंबर से कॉल कर बताया कि उसका जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *