सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवां निवासी राजू श्रीवास्तव की मौत के मामले में पुलिस ने दूसरी पत्नी समेत तीन के खिलाफ मंगलवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर कारोबारी की मां ने बेटे की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।

कारोबारी की मां कानपुर नगर के रेलबाजार स्थित मीरपुर कैंट निवासी सुशीला के मुताबिक छोटा बेटा राजू सरसवां में दूसरी पत्नी दामिनी और बेटी के साथ रहता था। राजू की अमीनाबाद में जेब्रा क्लासिक नाम से उनकी चार दुकानें थीं, जिनकी कीमत तीन करोड़ रुपये थी। सुशीला ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को रिश्तेदार गौरव ने कॉल कर बताया कि राजू ने घर में खुदकुशी कर ली है। वह बड़े बेटे संजय के साथ घर पहुंची तो उन्हें राजू का शव जमीन पर रखा मिला।

पीड़िता का कहना है कि इसके कुछ दिन बाद उन्हें राजू की फंदे से लटकते होने की फोटो मिली। फोटो में उसके पैर घुटनों तक जमीन से लगे दिख रहे थे। उनका आरोप है कि दामिनी ने राजू की मौत की सूचना उन्हें नहीं दी। वह शांत होकर घर में ही बैठी रही।

आरोप है कि 23 जुलाई 2025 को राजू ने बड़े भाई संजय को बताया था कि दामिनी, उसका साला और सास तीन करोड़ की दुकान अपने नाम कराने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। राजू ने यह भी बताया था कि दामिनी और साले अमित ने उनके 14 लाख रुपये अपने पास रख लिए हैं। इसके अलावा आरोपियों ने और 44 लाख भी बेटे के हड़प लिए।

सुशीला का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बेटे की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *