Malihabad: Three children from one household die within four days; panic ensues in the village.

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

खंडसरा गांव में चार दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों लक्ष्मी (10), कार्तिक (07) और दिव्यांश (3) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है तीनों को हल्का बुखार आया था। मौत के बाद नाक और मुंह से खून भी निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका जताई है। सीएमओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह साफ होगी।


खंडसरा गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि नौ नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे उनके सबसे छोटे बेटे दिव्यांश की हल्का बुखार आने के बाद तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी जान चली गई। अगले दिन बड़े बेटे कार्तिक की भी उसी तरह तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

आशीष ने बताया कि दस नवंबर की रात बेटी लक्ष्मी को भी हल्का बुखार आने के साथ पेट में दर्द हुआ। उसे दुबग्गा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशीष के परिवार में पत्नी अंजली और मां निर्मला हैं। लक्ष्मी कक्षा तीन और कार्तिक कक्षा एक का छात्र था। बिलखते आशीष यही बोल रहे थे कि उनका पूरा वंश खत्म हो गया।






Source link

अभी अभी की खबरें