राजधानी लखनऊ में सोमवार देर रात करीब 9.00 बजे नशे में धुत डाला चालक ने सड़क किनारे बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, मां-बेटे घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना मलिहाबाद क्षेत्र कसमंडी कलां के कुम्हारन टोला गांव की है। गांव निवासी श्याम लाल (55) की मौत हुई है। जबकि, महिला रोमन और उसकी पांच वर्षीय बेटी मिष्ठी घायल हैं। बताया गया कि सोमवार रात गांव निवासी कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान उसी गांव का रहने वाला डाला चालक फरजान तेज रफ्तार से डाला लेकर वहां पहुंचा। उसने सड़क किनारे बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। 

घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और पुलिस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। श्याम लाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना के बाद गांव में तनाव

श्यामलाल की मौत की खबर गांव पहुंचते ही तनाव की स्थिति बन गई। घटना को देखते हुए एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी। मलिहाबाद के साथ ही रहीमाबाद और माल थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे के बाद चालक फरजान की भूमिका और उसके नशे में होने की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *