Lucknow: Airfare for the return journey from Riyadh has crossed one lakh rupees

– फोटो : Adobe stock

विस्तार

रियाद से सीधी उड़ानें 18 अक्तूबर से बहाल होंगी। इस बीच लखनऊ का हवाई किराया पांच गुने से अधिक महंगा हो गया है। यात्रियों को 1,04,850 रुपये में टिकट खरीदना पड़ रहा है। यह किराया सीधी उड़ान का है। कनेक्टिंग उड़ानें रियायती दरों पर मिल रही हैं।


ईरान व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर हमले जारी हैं। इससे उड़ानों का रियाद आना-जाना बंद है। इस कारण बड़ी संख्या में लखनऊ के यात्री रियाद में फंसे हैं। अब 18 तारीख से रियाद से लखनऊ के बीच सीधी उड़ानें बहाल होंगी। हालांकि, इनमें सफर के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें – तीन महीने में पंचायत चुनाव कराने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे ग्राम प्रधान, ओबीसी आरक्षण की मांग



ये भी पढ़ें – यूपी में त्योहारों पर नहीं होगी बिजली कटौती, गांव-शहर में निर्बाध और सुरक्षित आपूर्ति के निर्देश जारी

एयरलाइन फ्लाइनास की फ्लाइट एक्सवाई-1333 रियाद से रात 11:25 बजे सीधी उड़ान भरकर सुबह सात बजे लखनऊ पहुंचती है। इसका किराया 45,266 रुपये पहुंच गया है। इसी एयरलाइन की दूसरी फ्लाइट एक्सवाई-319 रियाद से सुबह 8:45 बजे उड़ान भरकर पांच घंटे में लखनऊ पहुंचती है। इसका किराया 1,04,850 रुपये तक पहुंच गया है। आम दिनों में इसका किराया 20 से 22 हजार रुपये के बीच होता है। कनेक्टिंग उड़ानों का टिकट 17,182 से 47,907 रुपये के बीच मिल रहा है।

कनेक्टिंग उड़ानें सस्ती और सीधी महंगी

अमूमन कनेक्टिंग उड़ानें महंगी और सीधी सस्ती होती हैं। हालांकि, अभी रियाद के मामले में स्थिति इसके उलट है। फ्लाइनास की लखनऊ से रियाद की सीधी उड़ान एक्सवाई-334 सुबह 8:30 बजे उड़ान भरकर सुबह 11:05 बजे रियाद पहुंचती है। 18 अक्तूबर को इसका टिकट 37,847 रुपये में मिल रहा है। दूसरी फ्लाइट एक्सवाई-320 शाम 5:10 बजे अमौसी से उड़ान भरकर शाम 7:45 बजे रियाद पहुंचती है। इसका किराया 94,440 रुपये पहुंच गया है। उधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू के रास्ते रियाद जाने वाली कनेक्टिंग उड़ान का किराया 19935 रुपये चल रहा है। यह विमान सुबह 9:25 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर अगली सुबह 10:30 बजे रियाद पहुंचता है। ऐसे ही अन्य कनेक्टिंग उड़ानों का टिकट 20,480 रुपये से लेकर 21,013 रुपये तक में मिल रहा है।

14 हजार से अधिक यात्री फंसे हैं रियाद में

एयरलाइन से जुड़े सूत्रों की मानें तो लखनऊ से ज्यादातर लोग काम के सिलसिले में ही रियाद जाते हैं। पांच दिनों से विमानों का संचालन बाधित है। ऐसे में 14 हजार से अधिक यात्रियों के रियाद में फंसे होने की संभावना है। विमान सेवा बहाल होने पर धीरे-धीरे इनकी वापसी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें