
राजधानी लखनऊ में दो बालकों के अपहरण की घटना सामने आई है। घटना पास के बस अड्डे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक दोनों बच्चों को साइकिल पर बैठाकर ले जा रहा है। खबर फैली तो घर में लोगों की भीड़ लग गई। मां रेनू ने रो-रोकर घटना के बारे में जानकारी दी। घटना आलमबाग क्षेत्र के वीजी कॉलोनी की है। यहां के रहने वाले अर्जुन सिंह के घर से बच्चों का अपहरण हुआ है।