जागरण संवाददाता, लखनऊ। निशातगंज पुल के नीचे मंगलवार सुबह एक चाय की दुकान में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग गैस सिलेंडर से लगी, जिसके बाद कुछ ही देर में लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दुकानदार और आसपास मौजूद लोग जान बचाकर मौके से दूर भागे।पुल से गुजर रहे वाहन चालकों ने भी एहतियातन अपने वाहन रोक दिए। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जल गया । आग से किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं है। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई है।



Source link

अभी अभी की खबरें