सैयद सरावां गांव में सोमवार को आयोजित दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। रोमांचक कुश्तियों के बीच आकाश तिवारी ने प्रथम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, उन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रहे गोलू कुमार को पुरस्कार में गदा दी गई। तीसरे स्थान के लिए हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। तीसरे स्थान के विजेता का फैसला नहीं हो सका।


दंगल का शुभारंभ अमर पाल ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों से हाथ मिलवाकर कराया। इस दौरान मेला कमेटी के सदस्यों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। अखाड़े में पहलवानों के बीच कई मुकाबले हुए। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष गया प्रसाद और कोषाध्यक्ष भोला यादव ने व्यवस्था संभाली। रेफरी की भूमिका शिवधारी यादव और नवनीत यादव ने निभाई। कार्यकर्ता के रूप में रितिक यादव ने सहयोग किया। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें