प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार जिलों की विकास को लेकर लगातार नई-नई योजना लेकर आ रही है. वहीं संगम नगरी प्रयागराज को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है. लखनऊ के गोमती नगर की तर्ज पर अब प्रयागराज में एयरो सिटी विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है. आधुनिक सुविधाओं के साथ आर्थिक रूप से विकसित बनाने के लिए इसे पांच चरणों में पूरा किया जाएगा. इसके लिए 1000 हेक्टेयर से ज्यादा की भूमि प्रस्तावित की गई है, जिसके अधिग्रहण की योजना तेज हो गई है.
प्रयागराज एयरो सिटी
पांच चरणों की इस प्रक्रिया में पहले और दूसरे चरण में करीब 200 हेक्टेयर की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी और अगले तीन चरणों में तेजी से अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर एयरो सिटी को विकसित किया जाएगा. योजना के मुताबिक, तीसरे और चौथे चरण में करीब 500 हेक्टेयर की जमीन और पांचवे चरण में बची 300 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी.
इत तारीख से जमीनों की रजिस्ट्री शुरू
वहीं पहले और दूसरे चरण को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, 3 दिसंबर से इस टाउनशिप के लिए जमीनों की रजिस्ट्री शुरू होगी. पहले चरण में प्रयागराज के जलालपुर घोसी गांव, शेरपुर, गौसपुर और कटहुला की जमीन अधिग्रहित की जाएगी. इन इलाकों के काश्तकारों के जमीन पहले सत्यापन कराए जाएंगे, जिसका लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.
एयरो सिटी से किन लोगों को होगा फायदा
काश्तकारों को कहीं भटकना ना पड़े, इसके लिए इलाकों में अस्थायी शिविर लगाए जा रहे हैं, जिससे काश्तकार कार्यालय ना जाकर यहीं सारी प्रक्रिया पूरी कर लें. बता दें कि प्रयागराज में बनने वाले इस नए एयरो सिटी से कारोबार और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. साथ ही बड़ी आबादी वाले लोगों को यहां काफी सुविधा मिलेगी. इस एयरो सिटी में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सारी व्यवस्थाएं रहेंगी.
विज्ञापन
