कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश की प्रमुख पवित्र नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। योगी सरकार में तीर्थस्थलों के बढ़ते वैभव के बीच काशी से अयोध्या तक सनातन आस्था की भव्य झलक देखने को मिली। प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गढ़मुक्तेश्वर, डलमऊ और नैमिषारण्य समेत प्रमुख तीर्थों में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
प्रयागराज, काशी और अयोध्या के अलावा प्रदेश के अन्य पौराणिक तीर्थस्थलों पर भी आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों और नदियों के घाटों पर भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होने लगी। ‘हर-हर गंगे’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के बीच लाखों भक्तों ने पवित्र स्नान कर मंदिरों में दर्शन-पूजन और दान-पुण्य किया, जिससे पूरा प्रदेश भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया।
प्रयागराज में 10 लाख और काशी में आठ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थराज प्रयागराज में सर्वाधिक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने संगम और गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
दूसरी ओर, धर्मनगरी काशी में भी करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। देव दीपावली के पावन अवसर पर काशी के घाटों पर सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों और उत्सव जैसा भव्य वातावरण बना रहा।
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: On the occasion of Kartik Purnima, a massive crowd of devotees has gathered at Dashashwamedh Ghat in Varanasi to take a holy dip in the River Ganga. https://t.co/6kIRRFJB8U
— ANI (@ANI) November 24, 2026
अयोध्या में सरयू नदी में पांच लाख श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
रामनगरी अयोध्या में भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी उत्साह और भीड़ देखने को मिली। यहां करीब पांच लाख भक्तों ने पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
सुबह होते ही सरयू के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा। पवित्र स्नान के पश्चात भक्तों ने प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजन किया, जिससे पूरी अयोध्या नगरी ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंजती रही।
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: On the occasion of Kartik Purnima, a massive crowd of devotees has gathered in Prayagraj to take a holy dip in the River Ganga. https://t.co/aBmnfefoPd
— ANI (@ANI) November 24, 2026
गढ़मुक्तेश्वर में तीन लाख, डलमऊ और नैमिषारण्य में दो-दो लाख ने किया स्नान
प्रयागराज, काशी और अयोध्या के अलावा प्रदेश के अन्य पौराणिक तीर्थस्थलों पर भी आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया, जबकि रायबरेली के डलमऊ और सीतापुर के पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य में दो-दो लाख भक्त स्नान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचे। इन सभी तीर्थस्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों ने स्नान के बाद दान-पुण्य कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘25777229988609873’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
