{“_id”:”6b081b00fdb393db9b0436a9″,”slug”:”online-booking-for-the-purchase-of-agricultural-machinery-at-subsidized-rate-begun-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखीमपुर खीरी: अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसानों के लिए पांच दिसंबर तक मौका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कृषि यंत्र (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले के किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने का अवसर मिलने जा रहा है। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग बृहस्पतिवार को शुरू हो गया, जो पांच दिसंबर की रात 12 बजे तक चलेगी। इस बार बुकिंग विकासखंड के बजाय पूरे जनपद स्तर पर की जाएगी।
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया की नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्रों समेत अन्य कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान दिया जाएगा। जनपद में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत 62 और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 94 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बुकिंग के लिए किसान अपने कृषि पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर से टोकन प्राप्त कर सकेंगे। शासन के निर्देश पर 10,001 रुपये से एक लाख रुपये तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 2,500 रुपये और एक लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 5,000 रुपये जमानत राशि निर्धारित की गई है।
इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
