संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar

Updated Sat, 03 Oct 2026 09:58 AM IST

मोहम्मदी क्षेत्र के मुल्लापुर गांव के पास शनिवार सुबह एक स्कूल वैन उफनाते नाले में घुस गई। वैन में चालक और पांच बच्चे सवार थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वैन को बाहर निकाला। 


School van submerged in overflowing drain villagers saved the lives of all the children in Lakhimpur kheri

क्रेन से स्कूल वैन को बाहर निकाला गया
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव मुल्लापुर के समीप बच्चों को ले जा रही एक  स्कूल वैन उफनाते नाले में घुस गई। घटना शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे की बताई गई है। बच्चों से भरी वैन नाले में डूबने की खबर मिलते ही आस-पास के ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए पहले बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वैन को भी बाहर निकाल लिया। वैन में चालक और पांच बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *