ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के कंपनी बाग परिसर में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोमवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 4 बजे कंपनी बाग में एक युवक और दूसरे पक्ष के दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट होते देख पार्क में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

सोमवार रात घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने इसे जांच में शामिल किया है।
वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान
सोमवार रात घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने इसे जांच में शामिल किया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
