सड़कों पर वाहन चलाने में पुलिसकर्मियों की मनमानी नहीं चलेगी। यातायात नियमों का पालन करना होगा। दो पहिया वाहन में हेलमेट पहनना होगा। चार पहिया में सीट बेल्ट भी लगानी होगी। बृहस्पतिवार से यातायात पुलिस ने अभियान की शुरुआत की। पुलिसकर्मियों को नियमों का पाठ पढ़ाया गया। अब चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।

एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि यातायात नियम सभी के लिए हैं। इनका पालन अनिवार्य है। कई बार शिकायत मिलती है कि पुलिसकर्मी नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसे देखते हुए अभियान की शुरुआत की गई है। पहले पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस के कार्यालय और थानों में आने वाले पुलिसकर्मियों को नियमों के पालन के लिए कहा जाएगा। इसके बाद चालान की कार्रवाई होगी। नियमों के पालन में लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई भी होगी।

हाईवे पर सवारियां भरने पर 91 बसों के चालान

रोडवेज और निजी बसों के चालक बसों को हाईवे पर खड़ा कर देते हैं। इससे जाम लगता है। कई बार कार्रवाई के बाद भी रोक नहीं लग पा रही है। रामबाग, अबुल उलाह दरगाह, सुधा नर्सरी, आईएसबीटी, सिकंदरा पर वाहनों की लाइन लग जाती है। इसको देखते हुए पुलिस ने अभियान शुरू किया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को 91 बसों के चालान किए गए। एडीसीपी ने बताया कि बसों के गलत जगह खड़ा करने पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही वाहनों से ब्लैक फिल्म भी उतरवाई जा रही है। 61 कारों के चालान किए गए। इन पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *