उरई में सिर पर डंडा मारने से रनर की मौत हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जुर्म करने की बात स्वीकारी है। बताया कि शराब पीकर आए दिन पति झगड़ा करते थे। घटना के दिन भी जब विवाद के दौरान उसने धक्का दिया, तो पति ने मारपीट की थी। इस पर उसने पास में रखा डंडा सिर में मार दिया था, इसी से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

loader

Trending Videos


शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकर गांव निवासी वीरेंद्र गौतम उर्फ मुन्ना (51) सिंचाई विभाग कार्यालय में रनर के पद पर तैनात थे। 25 दिसंबर की रात वीरेंद्र गौतम अपने घर में घायल अवस्था में मिले थे। पत्नी ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद 28 दिसंबर को पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान मृतक की पत्नी लता गौतम पर संदेह गहराया था। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें