साल 2026 की शुरुआत सबसे सर्द रात से हुई। बीते 10 वर्षों में इतनी सर्द रात कभी नहीं रही। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप होने से थोड़ी राहत रही। इसका प्रभाव यह रहा कि लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले। साल के पहले दिन सड़कों पर रोज की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली।




Trending Videos

Varanasi Weather Update first night of 2026 coldest in 10 years see latest photos of cold day

ठंड में स्टेशन पर ठंड के कपड़ों में लिपटे दिखे लोग
– फोटो : महमूद खान


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 10 वर्षों में साल के पहले दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ा। आंकड़ों के अनुसार 10 वर्षों में साल के पहले दिन सबसे अधिक तापमान 1 जनवरी 2016 को 21 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके पहले साल 2021 में 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ था। ऐसे ही न्यूनतम तापमान की बात करें तो इस साल की पहली रात को मौसम विभाग ने भी सबसे ठंडा माना। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके पहले साल 2020 में एक जनवरी की रात को न्यूनतम 8 डिग्री तापमान रहा।  


Varanasi Weather Update first night of 2026 coldest in 10 years see latest photos of cold day

varanasi weather
– फोटो : अमर उजाला


बीते दो दिन से दिन में धूप अच्छी हो रही है। बुधवार यानी 31 दिसंबर की रात कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन गलन अधिक रही। बुधवार का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 3.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी औसत से 1.2 डिग्री कम होकर 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और 8 बजे से ही धूप हुई। धूप ने ठंड से राहत पहुंचाई जिससे लोग साल के पहले दिन घरों से बाहर निकले और आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें; Varanasi: साल के पहले दिन स्टंट-स्पीड से टूटीं युवाओं की हड्डियां, 22 घंटे में 150 लोग हुए भर्ती; कई गंभीर

 


Varanasi Weather Update first night of 2026 coldest in 10 years see latest photos of cold day

ठंड में स्टेशन पर ठंड के कपड़ों में लिपटे दिखे लोग
– फोटो : महमूद खान


अगले एक सप्ताह तक गलन बरकरार रहेगी। दिन में हल्की धूप होगी। कोहरा भी खूब होगा। पछुवा हवाएं चलने के भी आसार हैं। -अतुल सिंह, राज्य मौसम वैज्ञानिक, लखनऊ


Varanasi Weather Update first night of 2026 coldest in 10 years see latest photos of cold day

ठंड में स्टेशन पर ठंड के कपड़ों में लिपटे दिखे लोग
– फोटो : महमूद खान


बीते 10 वर्षों के 1 जनवरी के अधिकतम-न्यूनतम तापमान का आंकड़ा

वर्षअधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
1 जनवरी 202619.3 7.4
1 जनवरी 2025129
1 जनवरी 2024158
1 जनवरी 20231413
1 जनवरी 20221710
1 जनवरी 20212010
1 जनवरी 2020178
1 जनवरी 2019199
1 जनवरी 20181310
1 जनवरी 20171612
1 जनवरी 20162111




Source link