आगरा के आवास विकास काॅलोनी के वीएस प्लाजा में शिक्षक ओमप्रकाश यादव की हत्या के मामले में पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। एक तरफ मृतक के पुराने परिचितों और दोस्तों की जानकारी जुटाई जा रही है तो दूसरी तरफ विद्यार्थियों से पूछताछ चल रही है। गला रेतने के अलावा शिक्षक के शरीर पर सात प्रहार और नौ जगह चोट के निशान मिले। इससे माना जा रहा है कि आरोपी और शिक्षक के बीच संघर्ष हुआ होगा।

कानपुर देहात के मूल निवासी गणित शिक्षक ओमप्रकाश यादव (58) आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-7 में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल में पढ़ाते थे। 30 साल से आगरा में रह रहे थे। सेक्टर-13 में मकान किराए पर लिया था। वह सेक्टर तीन स्थित वीएस प्लाजा में कोचिंग चला रहे थे। वह 2 नवंबर को कोचिंग आए लेकिन घर नहीं लौटे। अगले दिन विद्यार्थी आए तो कोचिंग बंद थी। शुक्रवार को कोचिंग में जमीन पर शव पड़ा मिला। वह कक्षा 9 व 10वीं के विद्यार्थी पढ़ाते थे। 11 व 12वीं के विद्यार्थी भी पढ़ने आते थे मगर उनका कोई अलग से बैच नहीं था।

 





Agra Teacher Murder Case: Seven Sharp Weapon Attacks CCTV Shows Youth Fleeing With Scooty

माैके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों से पूछताछ की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। शिक्षक की एक महिला से बातचीत लगातार हो रही थी। वह घटना के समय आगरा से बाहर थी। इसके अलावा भी काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। डिटेल आने पर पता चलेगा कि शिक्षक की किन-किन लोगों से बात होती थी। हत्या का कनेक्शन स्कूल है या कोचिंग, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 


Agra Teacher Murder Case: Seven Sharp Weapon Attacks CCTV Shows Youth Fleeing With Scooty

शिक्षक की माैत की खबर मिलते ही छात्र माैके पर पहुंच गए।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


स्कूटी लेकर जाता दिखा युवक

एसीपी ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं गए। सीधे कोचिंग पर आ गए। शाम तकरीबन सात बजे तक बैच लिए। इसके बाद ही उनकी हत्या की आशंका है। एक युवक उनकी स्कूटी लेकर जाता सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में नजर आया है। वह अंदर के रास्ते से निकला। वहीं कोचिंग के बोर्ड पर मार्कर से रेपिस्ट लिखा था। पुलिस मान रही है कि यह जांच को भटकाने के लिए भी किया जा सकता है। हालांकि इस बिंदु को भी पुलिस ने छोड़ा नहीं है।

 


Agra Teacher Murder Case: Seven Sharp Weapon Attacks CCTV Shows Youth Fleeing With Scooty

शव को ले जाती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


गर्दन, छाती और गाल पर मारा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि शिक्षक के शरीर पर चोट के 9 निशान थे। इनमें से 7 निशान किसी धारदार हथियार के हैं। माना जा रहा है कि या तो शिक्षक ने संघर्ष करते हुए बचने की कोशिश की या फिर आरोपी नौसिखिया था। छाती, कान, जांघ, पेट और गाल पर प्रहार किए गए।

 


Agra Teacher Murder Case: Seven Sharp Weapon Attacks CCTV Shows Youth Fleeing With Scooty

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि शिक्षक की हत्या के खुलासे के लिए टीम लगी है। कुछ सुराग मिल गए हैं। टीम उस पर कार्य कर रही हैं। शिक्षक की काॅल डिटेल और कोचिंग के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।




Source link

अभी अभी की खबरें