श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन पर असर पड़ा है। शुक्रवार को उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर कपौआ शेरपुर के पास एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे कुछ देर के लिए यातायात रुक गया और गाड़ियों की कतार लग गई। सूचना पर पेड़ हटाकर र
.
बारिश के कारण जिगना उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की बिजली सप्लाई 48 घंटे से ज्यादा समय से ठप है। लंबे समय से बिजली न आने से लोगों को परेशानी हो रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक रुक गए हैं। बिजली पर निर्भर छोटे कारोबारियों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
सोनू, अलाउद्दीन, आमिर, पप्पू, राज कुमार आदि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बारिश में बिजली जाना आम बात है, लेकिन इतनी देर तक सप्लाई बंद रहना ठीक नहीं। उन्होंने बिजली विभाग से जल्द खराबी ठीक कर सप्लाई चालू करने की मांग की है।



