{“_id”:”6b0b1c7b16cb1efb1a082a9a”,”slug”:”dolphins-frolicking-in-the-gerua-gharials-basking-in-the-sun-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160967-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bahraich News: गेरुआ में डॉल्फिन की अठखेलियां, धूप सेंक रहे घड़ियाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कतर्नियाघाट के गेरुआ नदी में टापू पर धूप सेंकते घड़ियाल। -स्रोत : विभाग
बिछिया। कतर्नियाघाट में पर्यटन सत्र शुरू होने के 18 दिन बाद 18 नवंबर से गेरुआ नदी में बोटिंग शुरू हो सकी। नदी में पानी कम होने के कारण पर्यटकों को इस रोमांचक सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ा। बोटिंग शुरू होने के बाद पर्यटकों में उत्साह है। शनिवार तक कुल 25 राइड हो चुकी हैं।
न्यूजीलैंड से मंगाई गई विशेष बोट से पर्यटक गेरुआ नदी की सैर कर रहे हैं। इस दौरान नदी में डॉल्फिन की अठखेलियां और किनारों पर धूप सेंकते घड़ियाल व मगरमच्छ पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। प्राकृतिक वातावरण के बीच वन्यजीवों को करीब से देखने का अनुभव पर्यटकों के लिए खास बन रहा है।
कतर्नियाघाट में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। एक राइड 30 मिनट की होती है, जिसके लिए 2400 रुपये शुल्क निर्धारित है। बोट पर एक बार में अधिकतम आठ पर्यटक सैर कर सकते हैं।
वन निगम के इको टूरिज्म सुपरवाइजर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गेरुआ नदी में पानी कम होने के कारण बोटिंग शुरू करने में देरी हुई। 18 नवंबर से यह सुविधा पर्यटकों के लिए उपलब्ध करा दी गई है। शनिवार तक 25 राइड हो चुकी हैं।
