A young woman was raped under the pretext of providing her with a PM housing.

युवती का सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने का झांसा देकर एक युवक पर युवती ने गेस्टहाउस में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसकी अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


कोतवाली में दर्ज की प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि वह छाता क्षेत्र की रहने वाली है। उसके मोबाइल पर कुछ दिनों से एक नंबर से लगातार फोन आ रहा था। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अनिल बताया। उसने युवती को झांसा दिया कि उसका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुआ है तथा उसे मुफ्त मकान में मिलेगा। सरकारी फॉर्म भरने और हस्ताक्षर के नाम पर आरोपी ने उसे 30 अक्तूबर 2026 को छटीकरा चौराहा बुलाया और खाली प्लॉट दिखाकर योजना स्थल बताया।

आरोप है इसके बाद 5 नवंबर को दोपहर आरोपी ने पीड़िता को प्रेम मंदिर के पास एक गेस्ट हाउस में बुलाया। यहां आरोपी अनिल ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 



Source link