शासन स्तर से युवाओं को रोजगार देने की गति बढ़ाने के दिशा-निर्देश के बाद भर्ती आयोगों ने विभिन्न भर्तियों के परिणाम और नए विज्ञापनों के जरिये करीब 60 हजार प्रतियोगियों को रोजगार देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, छह माह में इतने युवाओं को नौकरी देना भी आयोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

इसी क्रम में यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को पीजीटी के चयनित 624 अभ्यर्थियों को संस्था आवंटित कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। वहीं, यूपी लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) भी कई महत्वपूर्ण भर्तियों के परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा है। शिक्षा सेवा चयन आयोग वर्ष 2022 की टीजीटी-पीजीटी भर्ती के 4,163 पदों और असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों समेत करीब पांच हजार अभ्यर्थियों का चयन परिणाम जारी कर चुका है।

टीजीटी-पीजीटी के 21,252 पदों, असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब दो हजार पदों व एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के 2,643 पदों का भर्ती विज्ञापन सितंबर में ही जारी होने की उम्मीद है। वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र के लिए करीब 11 हजार पदों के अधियाचन अपलोड हो चुके हैं। अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में प्राचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों और अध्यापकों के करीब 1,700 पदों के अधियाचन प्रक्रियागत हैं। इसी बीच बुधवार को यूपी टीईटी का परिणाम जारी किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *