रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सरहद का नजारा उस समय भावुक हो उठा, जब समविद् गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल की बेटियां जम्मू-कश्मीर के अखनूर बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के बीच पहुंचीं। बेटियों ने जवानों के माथे पर अक्षत-रोली का तिलक किया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की डोर को सरहद तक पहुंचाया। बेटियों के स्नेह से कई सैनिकों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।


समविद गुरुकुल सैनिक स्कूल की छात्राएं राष्ट्र सुरक्षा सूत्र समर्पण यात्रा-2026 के तहत की शिक्षिकाओं के साथ अटारी और अखनूर बॉर्डर पहुंचीं। रक्षाबंधन के दिन सैनिकों को राखी बांधने के साथ ही बेटियों ने उन्हें मथुरा के प्रसिद्ध पेड़े खिलाए और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सैनिकों को कृतज्ञता पत्र भी सौंपे गए। बेटियों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के समर्पण और त्याग को नमन किया। राखी बंधवाने के दौरान सैनिकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई जवान भावुक हो गए। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें