Photo Credit; ETV Bharat

सामूहिक विवाह ( Photo Credit; ETV Bharat )

कासगंज/अलीगढ़ : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दो शहरों में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बेटियों के विवाह और निकाह संपन्न हुए. इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में नवदंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया. समारोह में खुशियों और उत्साह का माहौल रहा.

Photo Credit; ETV Bharat

सामूहिक विवाह अलीगढ़ (Photo Credit; ETV Bharat)

दरअसल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को विकासखंड कासगंज और सोरों के परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 167 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए. इनमें सोरों में 87 तो कासगंज में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया. कासगंज ब्लॉक परिसर में छह मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी हुआ.

Photo Credit; ETV Bharat

सामूहिक विवाह कासगंज (Photo Credit; ETV Bharat)

समारोह में विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.

Photo Credit; ETV Bharat

सामूहिक विवाह कासगंज (Photo Credit; ETV Bharat)

अलीगढ़ में सामूहिक विवाह की खुशियों से गूंजे दो परिसर

इधर अलीगढ़ में भी दो स्थानों पर भव्य सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया. विधानसभा छर्रा के विकास वाटिका और विधानसभा अतरौली के नरौना 12 नंबर स्थित कुसुम फार्म हाउस में आयोजित समारोहों में कुल 234 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए.

Photo Credit; ETV Bharat

सामूहिक विवाह कासगंज (Photo Credit; ETV Bharat)

इनमें 213 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया, जबकि 21 जोड़ों का मुस्लिम परंपरा के अनुसार निकाह हुआ. ढोल-नगाड़ों, मंगलगीतों, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के बीच नवदंपतियों ने नए जीवन की शुरुआत की. जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया.

Photo Credit; ETV Bharat

सामूहिक विवाह अलीगढ़ (Photo Credit; ETV Bharat)

छर्रा विधानसभा क्षेत्र के विकास वाटिका में आयोजित समारोह में विधायक ठा. रवेन्द्र पाल सिंह और एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह शामिल हुए. वहीं, अतरौली के नरौना 12 नंबर स्थित कुसुम फार्म हाउस में ब्लॉक प्रमुख पति केहर सिंह राजपूत ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचकर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें- सहारनपुर: 52 लाख के सालाना पैकेज का झांसा देकर दो युवकों को रूस भेजने का आरोप, रूसी सेना में भर्ती कराने का दावा



Source link