रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर 2007 में हुए हमले में आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ खां (53) की मंगलवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आर्म्स एक्ट में दस साल की सजा काटने के बाद कोर्ट से बरी होने पर वह एक साल से घर पर ही रह रहा था।

वह मंगलवार शाम को थाने में हाजिरी लगाकर अपने बेटे मोहम्मद वाइज खां के साथ बाइक से लौट रहा था। खजुरिया थाने से लगभग 100 मीटर दूर शाम करीब 6.30 बजे बाइक सवार दो नकाबपोशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर गोलियां मारीं। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने खजुरिया पुलिस पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।





Rampur CRPF Camp Attack Accused Shot Dead, Killers Allegedly Tracked His Every Move

शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


ग्राम अकिलपुर उर्फ बदनपुरी निवासी शरीफ के छोटे भाई मोहम्मद शाहीन खां के अनुसार खजुरिया थाने में तैनात एक सिपाही ने मंगलवार को उन्हें कई बार फोन किया। सिपाही ने फोन करके उनसे कहा कि वह अपने बड़े भाई मोहम्मद शरीफ खां को थाने भेज दें, थाना प्रभारी उन्हें बुला रहे हैं। इसके बाद शरीफ खां शाम करीब 6.30 बजे अपने पुत्र मोहम्मद वाइज खां के साथ खजुरिया थाने पहुंचे।


Rampur CRPF Camp Attack Accused Shot Dead, Killers Allegedly Tracked His Every Move

शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


वाइज खां के अनुसार, वहां थाना प्रभारी नहीं मिले। इसके बाद वह अपने पिता को बाइक पर पीछे बैठाकर घर जा रहा था। वाइज खां के मुताबिक थाने से थोड़ी दूर निकलते ही खजुरिया-गोधी रोड पर पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे नकाबपोश दो युवकों ने उनके पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, तीन गोलियां लगने से पिता घायल होकर बाइक से नीचे गिर गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, हमलावर गोधी गांव की ओर भाग गए।

 


Rampur CRPF Camp Attack Accused Shot Dead, Killers Allegedly Tracked His Every Move

शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर खजुरिया थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय और शरीफ के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल को तुरंत ही रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले जाने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रुद्रपुर नहीं जाने दिया, बल्कि अपनी मौजूदगी में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।


Rampur CRPF Camp Attack Accused Shot Dead, Killers Allegedly Tracked His Every Move

शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


परिजनों का आरोप था कि शरीफ की हत्या पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से कराई है। थाने का एक सिपाही सुबह से ही शरीफ को थाने में आने के लिए बार-बार फोन कर रहा था, लेकिन जब वह थाने में पहुंचे तो थाना प्रभारी मौजूद नहीं थे। इसके बाद वह एक दरोगा और सिपाही के समक्ष पेश होकर लौट रहे थे।




Source link