सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके निजी सचिव गजेंद्र के खिलाफ दाखिल परिवाद में सोमवार को न्यायालय में सुनवाई पूरी हो गई। दोनों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर पक्ष रखने के बाद अदालत ने आदेश के लिए 30 नवंबर की तिथि तय की है।

मामला 24 दिसंबर 2004 को आयोजित सैफई महोत्सव के दौरान हुए हादसे से जुड़ा है। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुरौली निवासी मोहम्मद अली का आरोप है कि महोत्सव में व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते समय करंट लगने और ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके दो साथियों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें – अब एक ट्रैक पर राम-जानकी की नगरी: पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, पुनर्निर्माण के लिए खोला खजाना



ये भी पढ़ें – लखनऊ: वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य, विज्ञान की ताकत को समझने की जरूरत

मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिला, लेकिन उन्हें आश्वासन के बावजूद आर्थिक सहायता नहीं दी गई। आरोप है कि निजी सचिव की ओर से उनका फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराया गया। इसके अलावा आर्थिक सहायता के रूप में दिया गया चेक खाते में पर्याप्त धनराशि न होने से बाउंस हो गया।

लगातार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर मोहम्मद अली ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय के निर्देश पर तीन नवंबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत स्थानीय न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया। कोर्ट ने थाने से आख्या मांगी थी जो 18 नवंबर को दाखिल हुई। सोमवार को बहस पूरी होने के बाद अदालत ने पत्रावली आदेश के लिए सुरक्षित कर ली।

ये है पूरा मामला: वर्ष 2004 में सैफई महोत्सव के दौरान अखिलेश यादव के निर्देश पर मोहम्मद अली और अन्य कर्मचारी वहां बिजली का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से मोहम्मद अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवादी पक्ष का आरोप है कि हादसे के बाद इलाज और क्षतिपूर्ति के तौर पर उन्हें 15 लाख 5 हजार रुपये (15,05,000 रुपये) देने का वादा किया गया था, लेकिन यह धनराशि आज तक नहीं दी गई। भुगतान न होने पर पीड़ित ने पहले उच्च न्यायालय की शरण ली थी। उच्च न्यायालय के निर्देश पर पीड़ित को निचली अदालत जाने को कहा गया, जिसके बाद अधिवक्ता के माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट में यह परिवाद दाखिल किया गया।



Source link