He murdered his wife, suspecting her of infidelity

सुमन शुक्ला की फाइल फोटो।

दुबहा बाजार/माधोपुर। कौड़िया के कोटिया मदारा गांव में पत्नी सुमन शुक्ला की हत्या करने के आरोपी पति मनोज कुमार शुक्ला की निशानदेही पर पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी ने पूछताछ में पत्नी के चरित्र पर शक में हत्या करने की जानकारी दी है।


एएसपी (पश्चिमी) नितेश सिंह ने बताया कि 20 नवंबर की रात 11 बजे मनोज ने पत्नी सुमन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया था। गंभीर चोट लगने से सुमन की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी बेटे किशन ने फोन कर अपनी नानी सीतावती तिवारी को दी थी। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं तो बिस्तर पर खून से लथपथ सुमन का शव पड़ा मिला। सीतावती की तहरीर पर कौड़िया थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पुलिस ने शनिवार रात ही आरोपी मनोज को गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ी में फेंक दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी बरामद कर ली।

एएसपी के मुताबिक, मनोज ने बताया कि करीब चार साल पहले वह पानीपत में नौकरी करता था। उस दौरान पत्नी भी वहां गई थी। उसने पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करते देखा था। तभी से उसके मन में पत्नी के चरित्र को लेकर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव था। आरोपी ने इसी शक के चलते पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।



Source link