Last Updated:

Sultanpur News: महंगाई की मार अब आम आदमी की थाली पर साफ दिखाई देने लगी है. सुल्तानपुर में दालों की कीमतों में 30 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी के बाद लोगों का रसोई बजट बिगड़ रहा है. पहले जहां परिवार जरूरत के हिसाब से दाल खरीद लेते थे, वहीं अब महंगे दामों के चलते कम मात्रा में खरीदारी करनी पड़ रही है. इसका असर दाल कारोबारियों पर भी पड़ा है और दुकानों पर बिक्री घट रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती कीमतों का फायदा किसानों के बजाय बिचौलियों को मिल रहा है.

सुल्तानपुर: रसोई का बजट बनाते समय अब लोगों को पहले से ज्यादा सोच-विचार करना पड़ रहा है. सब्जियों और दूसरे खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों के बीच दालों की कीमतों ने भी आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है. जो दाल कभी रोज की थाली का जरूरी हिस्सा हुआ करती थी, अब उसे खरीदने में भी लोगों को बजट देखना पड़ रहा है. सुल्तानपुर में दालों के बढ़ते दामों का असर आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों के कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है. लोकल 18 की टीम ने लोगों और दाल कारोबारियों से बात की तो उन्होंने अपनी परेशानी बताई.

सुल्तानपुर की रहने वाली सविता का कहना है कि दालों की कीमत बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की थाली पर पड़ रहा है. पहले लोग अपनी जरूरत के हिसाब से आसानी से दाल खरीद लेते थे, लेकिन अब महंगे दामों की वजह से खरीदारी कम करनी पड़ रही है. उनका कहना है कि दाल महंगी होने से घरेलू बजट तो बिगड़ ही रहा है, साथ ही दाल से बनने वाले उत्पादों का कारोबार करने वाले छोटे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

बिचौलियों को हो रहा फायदा

वहीं राम प्रकाश सिंह का कहना है कि दालों की कीमत बढ़ने से किसानों को कोई खास फायदा नहीं मिल रहा है. इसका लाभ किसानों के बजाय बिचौलियों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ रहा है. पहले परिवार अपनी जरूरत के मुताबिक दाल खरीद लेते थे, लेकिन अब उन्हें खर्च में कटौती करनी पड़ रही है. इसका असर लोगों के खानपान पर भी पड़ रहा है.

30 से 40 रुपये तक बढ़े दालों के दाम

दालों की बढ़ती कीमतों का असर बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है. लोकल 18 की टीम ने जब दाल कारोबारियों से बिक्री को लेकर बात की तो दुकानदार हिमांशु कसौधन ने बताया कि लगभग सभी तरह की दालों के दाम 30 से 40 रुपये तक बढ़ गए हैं. कीमतें बढ़ने के बाद ग्राहकों ने खरीदारी कम कर दी है. पहले लोग ज्यादा मात्रा में दाल खरीदते थे, लेकिन अब जरूरत के हिसाब से कम मात्रा में खरीद रहे हैं.

दुकानदारों की बिक्री पर भी पड़ा असर

दुकानदार हिमांशु कसौधन के मुताबिक, दालों के महंगे होने से उनके कारोबार पर भी असर पड़ा है. ग्राहकों की संख्या और खरीदारी की मात्रा दोनों में कमी आई है. बाजार में लोग दाल के दाम पूछने के बाद कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं. ऐसे में एक तरफ आम परिवारों का रसोई बजट बिगड़ रहा है तो दूसरी तरफ छोटे दुकानदारों की बिक्री भी घट रही है. दालों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के साथ कारोबारियों की परेशानी भी बढ़ा दी है.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें



Source link

अभी अभी की खबरें