MLC Election Ashutosh Sinha leads 2900 votes after two rounds raises concerns over irregularities

पहड़िया मंडी में सपा कार्यकर्ता।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रखी। पांचवें राउंड की मतगणना तक उन्हें 28,867 वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 19,367 वोट मिल सके थे। सपा प्रत्याशी की बढ़त 9500 वोटों की हो गई थी।


पहड़िया मंडी में मतगणना स्थल पर बुधवार की देर रात तक पांच राउंड की गिनती पूरी हुई थी। आशुतोष ने चौथे राउंड तक अपनी स्थिति और मजबूत कर ली थी। इससे पहले दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने पर आशुतोष सिन्हा करीब 2900 मतों से आगे चल रहे थे। तीसरे चक्र में उन्हें 5776 मत मिले जिससे उनके कुल मतों की संख्या 16195 पहुंच गई। वहीं, केदार सिंह को तीसरे चक्र में 4414 मत मिले और उनके कुल मतों की संख्या 11800 हो गई। इस चक्र के बाद आशुतोष सिन्हा की बढ़त 4307 मतों की थी।

स्रोत: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/mlc-election-ashutosh-sinha-leads-2900-votes-after-two-rounds-raises-concerns-over-irregularities-2026-10-28