आगरा का ताजमहल स्मार्ट सिटी आगरा को बहुत योगदान प्रदान करता है। शासन-प्रशासन का पूरा फोकस ताज नगरी पर इसलिए है क्योंकि ताजमहल की खूबसूरती विश्व पटल पर आगरा का नाम रोशन करती है। लेकिन कुछ मन बुद्धि के ना समझ लोग जब कूड़ा जलाकर इस स्मार्ट सिटी आगरा पर दाग लगते हुए दिखाई देते हैं तो बहुत दुख और अफसोस होता है… यह कहना है हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष भारत सरकार द्वारा कबीर पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर सिराज कुरैशी का।
