Murder or accident Scorpio trampled youth relatives were shocked to see CCTV footage

सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में हाइवे पर बृहस्पतिवार रात्रि स्कॉर्पियो गाड़ी से हुए हादसे में नया मोड़ आ गया है। ढ़ाबे के निकट हुई घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें स्कार्पियो चालक गाड़ी को पीछे लेकर युवक को रौंदता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में परिजनों ने पुलिस में चालक के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है।

ये है घटना 

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार अंतर्गत विष्णुनगर निवासी विनय कुमार कपड़ा व्यापारी था। वह बृहस्पतिवार देर रात्रि खाना खाने राजा का ताल स्थित मास्टर ढ़ाबे पर आया था। वह खाना खाकर घर जा रहा था, तभी  स्कॉर्पियो  सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। घटना में गंभीर घायल विनय को उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ ही देर में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने घटना को हादसे में दर्ज कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

ये भी पढ़ें – ‘गाली देने का मन करता है तुमको’: सिपाहियों पर भड़कीं जेलर कोमल, मंच से बोलीं कुछ ऐसा; शर्म से झुकीं निगाहें



Source link