Hardoi: Married woman dies from electric shock following cousin’s farewell ceremony

रोशनी की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

पाली थाना क्षेत्र के बैजूपुर में चचेरी बहन की विदाई के कुछ घंटे बाद ही मोबाइल का चार्जर लगाते समय करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बारी निवासी राजपाल की पत्नी रोशनी (23) का मायका पाली थाना क्षेत्र के बैजूपुर गांव में है। वह भाईदूज पर मायके आई थीं।




उनकी चचेरी बहन प्रांजुल की शादी 21 नवंबर को थी। इसलिए वह मायके में ही रुक गई थीं। रविवार काे प्रांजुल की विदाई के बाद वह अपने घर में मोबाइल चार्जिंग पर लगा रही थीं। इसी दौरान करंट लगने से झुलस गईं। उनके मुंह से निकली चीख सुनकर पिता ब्रजकांत ने शोर मचाया, तो चचेरा भाई भी वहां पहुंच गया। आनन फानन ही उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में पति और तीन साल का बेटा है। प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।



Source link