{“_id”:”6afbfbe28993732f4b0467a8″,”slug”:”hathras-solid-waste-management-plant-sewage-farm-2026-11-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हाथरस: सीवेज फार्म पर रोजाना निस्तारित होगा 60 टन कचरा, 4.5 करोड़ से लग रहा प्लांट, सड़कों पर नहीं जलेगा कूड़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

नगर पालिका सीवेज फार्म पर लगा कचरा प्रबंधन प्लांट
– फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सीवेज फार्म पर 4.5 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ठोस कचरा प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके जयिरे शहर से निकलने वाले कूड़े में से रोजाना 60 टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो सकेगा। इससे न केवल सड़कों के किनारे लगने वाले कूड़े के ढेरों से राहत मिलेगी, बल्कि खुले में कूड़ा जलाने की समस्या पर भी पूरी तरह अंकुश लगेगा।
शहर से प्रतिदिन करीब 200 टन कचरा निकलता है, जिसमें 50 से 55 फीसदी गीला कचरा (रसोई और सब्जियों का अवशेष), 15 से 20 फीसदी सूखा कचरा (प्लास्टिक, कागज, गत्ता, धातु आदि) और 25 से 30 फीसदी अक्रिय कचरा (सड़क की धूल व निर्माण कार्य का मलबा) शामिल होता है। नए प्लांट में इस कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में छांटा जाएगा। गीले कचरे को प्रोसेस कर जैविक खाद तैयार की जाएगी, जबकि सूखे कचरे से प्लास्टिक, कागज व धातु को अलग कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। अक्रिय मलबे का उपयोग भराव या निर्माण कार्यों में किया जा सकेगा।
ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट से रोजाना 60 टन कूड़े का निस्तारण किया जा सकेगा। इस ओर तेजी से काम चल रहा है। वहीं सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि ठोस कूड़े को जलाया नहीं जाए। ट्रैक्टर, डंपर व टिपर के जरिये कूड़े को सीवेज फार्म तक पहुंचाया जा रहा है।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस

