जागरण संवाददाता, हाथरस। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 46 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है।
मेंडू गेट चौकी से उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा को चौकी कस्बा थाना सिकंदराराऊ भेजा गया है। मुरसान गेट चौकी से उपनिरीक्षक सोनू कुमार को कस्बा थाना सादाबाद भेजा गया है। सदर कोतवाली से उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार को थाना सहपऊ, राजेंद्र सिंह को थाना सादाबाद, सुधीर कुमार को थाना सहपऊ और शिवराज सिंह को थाना हसायन भेजा गया है। थाना हाथरस गेट से उपनिरीक्षक वीरेश्वर सिंह, देवेंद्र पाल सिंह और शेर सिंह को थाना सादाबाद भेजा गया है।
वहीं, राजेंद्र सिंह को थाना सिकंदराराऊ भेजा गया है। थाना सासनी से उपनिरीक्षक वीर सिंह को चौकी खंडेलवाल, अतर सिंह को थाना हसायन, सुरेंद्र सिंह को थाना मुरसान और अवनेश कुमार को थाना सादाबाद भेजा गया है। थाना सिकंदराराऊ से उपनिरीक्षक पन्नालाल को थाना हाथरस गेट और रामभरत सिंह को थाना सासनी भेजा गया है।
थाना हसायन से उपनिरीक्षक भिखारी दास को थाना सासनी भेजा गया है। थाना हाथरस जंक्शन से उपनिरीक्षक रामकिशोर सिंह और राजेश कुमार को थाना मुरसान, जबकि भवानी शंकर शर्मा को थाना सहपऊ भेजा गया है। थाना सादाबाद से उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय को थाना कोतवाली, अजय कुमार सिंह को थाना सासनी और रविंद्र सिंह यादव को थाना हाथरस गेट भेजा गया है।
थाना मुरसान से उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह को थाना हाथरस जंक्शन, ध्रुव सिंह को थाना सासनी और प्रमोद चन्द्र को थाना कोतवाली सदर स्थानांतरित किया गया है। थाना सहपऊ से उपनिरीक्षक रामवीर सिंह और शिवकुमार उपाध्याय को थाना कोतवाली सदर भेजा गया है।
थाना चंदपा से उपनिरीक्षक केशव दयाल को थाना सासनी, साहब सिंह को थाना हाथरस गेट और रनवीर सिंह को थाना हसायन भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राठौर को वाचक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक और त्रिवेंद्र सिंह को स्थानीय अभिसूचना इकाई में भेजा गया है।
वहीं, उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव और मेघनाथ सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। चौकी कस्बा सिकंदराराऊ से दीपक कुमार शुक्ला को थाना सिकंदराराऊ, चौकी कस्बा सादाबाद से अंकित कुमार को चौकी मेंडू गेट, सदर कोतवाली से अभय कुमार सिंह को चौकी मुरसान गेट और थाना सहपऊ से नवीन कुमार को चौकी खंडेलवाल भेजा गया है।
