आटा। कालपी-राठ मार्ग पर सुरहेती गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक ने पीछा कर रहे पांच अन्य बाइक सवारों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

महिलाओं ने कटीली झाड़ियां और ईंटें डालकर रास्ता बंद कर दिया। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चले जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। एंबुलेंस समेत कई वाहन फंसे रहे। एसडीएम, सीओ और पांच थानों की पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

थाना क्षेत्र के सुरहेती गांव निवासी ज्ञानेंद्र (20) बृहस्पतिवार सुबह अपने चचेरे भाई आकाश (20) के साथ बाइक से इटौरा गांव मजदूरी करने जा रहा था। गांव से करीब सौ मीटर दूर कालपी-राठ मार्ग पर इटौरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक उछलकर सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदी गई जगह पर जा गिरी। हादसे में ज्ञानेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश घायल हो गया।

चालक ट्रक लेकर भागने लगा। उसे पकड़ने के लिए कुछ बाइक सवारों ने पीछा किया तो आरोप है कि चालक ने उन्हें भी टक्कर मार दी। इसमें अरिदमन सिंह, विकास सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल और शीलू घायल हो गए। करीब दो किलोमीटर आगे हरिशंकरी नहर के पास ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ट्रक रुकवा लिया। चालक को नीचे उतारकर उसकी पिटाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया।

ज्ञानेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। जाम के चलते कालपी-राठ मार्ग पर यातायात ठप हो गया। दोनों ओर करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। रास्ता खुलवाने पहुंची पुलिस की महिलाओं से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर एसडीएम कालपी विनय कुमार मौर्य, सीओ सदानंद और आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द पूरा कराने और ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। करीब चार घंटे बाद दोपहर एक बजे ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और यातायात सुचारु कराया।

फोटो - 10 सड़क पर कटीली झाड़ियां रखकर लगाया जाम। संवाद

फोटो – 10 सड़क पर कटीली झाड़ियां रखकर लगाया जाम। संवाद

फोटो - 10 सड़क पर कटीली झाड़ियां रखकर लगाया जाम। संवाद

फोटो – 10 सड़क पर कटीली झाड़ियां रखकर लगाया जाम। संवाद

फोटो - 10 सड़क पर कटीली झाड़ियां रखकर लगाया जाम। संवाद

फोटो – 10 सड़क पर कटीली झाड़ियां रखकर लगाया जाम। संवाद

फोटो - 10 सड़क पर कटीली झाड़ियां रखकर लगाया जाम। संवाद

फोटो – 10 सड़क पर कटीली झाड़ियां रखकर लगाया जाम। संवाद



Source link