रावतपुर में 15 वर्षीय नौवीं की छात्रा से रिश्ते के मामा और उसके दो दोस्तों पर छह माह तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा के साढ़े चार माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आने पर नाना-नानी और मामा-मामी ने आरोपियों की मदद से उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद सभी के फरार होने का आरोप है।


पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी ननिहाल में रहकर नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मामा ने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसका शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने के बाद मामले की जानकारी परिजन को हुई तो चोरी-छिपे उसका गर्भपात करा दिया गया और उसे घर छोड़ दिया गया। घर लौटने के बाद वह गुमसुम रहने लगी। मां के पूछने पर उसने ननिहाल में हुई वारदात की जानकारी दी। इसके बाद मां ने सोमवार को रावतपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *