फिरोजाबाद: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करने लगते हैं. कोई बच्चों के लिए स्वेटर और जैकेट खरीदता है तो कोई अपने लिए कोट और गर्म कपड़े तलाशता है. ऐसे में अगर आप भी कम कीमत में अच्छे गर्म कपड़े खरीदना चाहते हैं तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है. फिरोजाबाद में गर्म कपड़ों की एक सेल लगी हुई है, जहां बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों तक के लिए कई तरह के गर्म कपड़े मिल रहे हैं.

फिरोजाबाद बस स्टैंड के पास वर्धमान पैलेस में लगी इस सेल में गर्म कपड़ों की कीमत सिर्फ 100 रुपये से शुरू होती है और 600 रुपये तक के कपड़े मिल रहे हैं. यहां जैकेट, कोट, स्वेटर समेत कई तरह के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं. सुबह से लेकर रात तक चलने वाली इस सेल में खरीदारी के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. कम कीमत में अच्छे गर्म कपड़े मिलने की वजह से यहां ग्राहकों की भीड़ भी दिखाई दे रही है.

गर्म कपड़ों की सेल, 100 रुपये से शुरू कीमत

फिरोजाबाद बस स्टैंड के पास वर्धमान पैलेस में गर्म कपड़ों की सेल लगाने वाले मोहम्मद तालिब ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उन्होंने यह सेल आज से ही शुरू की है. यहां बच्चों से लेकर महिलाओं और बड़े लोगों तक के लिए कई तरह के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं. इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू होकर 600 रुपये तक है. बच्चों के लिए स्वेटर और जैकेट मौजूद हैं, वहीं महिलाओं के लिए भी फैशन के हिसाब से कई तरह के गर्म कपड़े रखे गए हैं. इनमें जैकेट और स्वेटर के साथ दूसरे कपड़े भी शामिल हैं. पुरुषों के लिए भी इस सेल में अच्छे और सस्ते गर्म कपड़ों की वैरायटी मिल रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद चूड़ी मार्केट में छाए डायमंड लुक वाले कंगन, पहनते ही दिखेगा रिच लुक, कीमत 500 रुपये से शुरू

सुबह 10 बजे से शुरू होती है सेल

मोहम्मद तालिब ने बताया कि उनके यहां कम कीमत में अच्छे गर्म कपड़े मिल रहे हैं. लड़कियों के लिए लॉन्ग जैकेट, स्वेटर और कोट भी कम रेट में उपलब्ध हैं. वहीं छोटे बच्चों के लिए 100 रुपये में भी गर्म कपड़े मिल रहे हैं. उनकी यह सेल ग्राहकों के लिए सुबह 10 बजे खुल जाती है और रात 10 बजे तक चलती है. व्यापारी के मुताबिक, यह सेल 26 नवंबर तक लगाई गई है. यहां गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए दूर-दूर से ग्राहक आ रहे हैं. सुबह से लेकर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है और सेल में काफी भीड़ दिखाई दे रही है.



Source link

अभी अभी की खबरें