अमरोहा में 11 दिन बाद खेत में मिला लापता व्यक्ति का शव।

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में तिगरी गांव के पास खेत में 11 दिन से लापता प्रवीन का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

.

गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी गांव निवासी ओमप्रकाश का 48 वर्षीय बेटा प्रवीन दिल्ली में सिलाई-कढ़ाई का काम करता था। दीपावली से पहले वह घर आया था। 14 नवंबर को वह घर से कहीं चला गया।

देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

11 दिन से लापता व्यक्ति की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल।

11 दिन से लापता व्यक्ति की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल।

परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस उन्हें प्रवीन को जल्द तलाशने का आश्वासन देती रही, लेकिन उसे खोजने के लिए प्रभावी प्रयास नहीं किए गए। बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव के बाहर खेत में उसका शव मिला।

शव की हालत देखकर परिजनों ने आशंका जताई कि प्रवीन पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया होगा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची

उसके चेहरे पर जलने जैसे निशान भी दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें