{“_id”:”69efb89987d365b39c09bbd9″,”slug”:”120-children-forced-to-study-in-a-dilapidated-building-for-four-years-agra-news-c-421-1-sagr1052-6761-2026-04-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: चार साल से जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 120 बच्चे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बिचपुरी। कस्बा मिढ़ाकुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम कंपोजिट के प्राथमिक खंड में करीब 120 बच्चे जर्जर भवन में पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले चार वर्षों से भवन की मरम्मत नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका आदर्श भार्गव ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के लिए उपयोग हो रहा भवन सबसे खराब हालत में है। इसके पांच कमरे और एक बरामदा क्षतिग्रस्त हैं। विद्यालय के शौचालय भी बदहाल पड़े हुए हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी बिचपुरी रंजन गुप्ता ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। एडीओ पंचायत से वार्ता कर मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
