120 nominations in eight mandal of Aligarh metropolis

मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन देते कार्यकर्ता
– फोटो : भाजपा

विस्तार


अलीगढ़ में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। महानगर के आठ मंडलों में 120 नामांकन पत्र भरे गए हैं। सिविल लाइन मंडल में एकमात्र नामांकन होने के कारण पंकज वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। हालांकि इनकी विधिवत घोषणा प्रदेश स्तर से ही की जाएगी। 

Trending Videos

अलीगढ़ में 16 दिसंबर को छह स्थानों पर मंडल चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में नामांकन पत्र भरे गए। दो मंडलों में रविवार को नामांकन पत्र भर लिए गए थे। इस तरह सभी आठ मंडलों में 120 नामांकन पत्र भरे गए हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि रघुवीरपुरी मंडल में 22, महावीरगंज मंडल में 11, जयगंज मंडल में 8, गांधी नगर मंडल में 14, मडराक मंडल में 26, विष्णुपुरी मंडल में 21, क्वार्सी मंडल में 16 और सिविल लाइन मंडल में एक नामांकन पत्र भरा गया। 

रघुवीरपुरी मंडल में मंडल चुनाव अधिकारी सुरेश शर्मा व हरीबाबू गुप्ता की मौजूदगी में रीना उपाध्याय, उमेश कुमार समेत 22 लोगों ने नामांकन पत्र भरे। सभी नामांकन पत्र महानगर चुनाव अधिकारी राजीव गुंबर के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे। जहां मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। 

बेसवां में आठ नामांकन पत्र भरे गए 

भाजपा में मंडल अध्यक्ष पद के लिए जिले के 27 मंडलों में से 26 मंडलों में रविवार को नामांकन पत्र भरे गए थे। बेसवां मंडल में किसी कारण से नामांकन पत्र नहीं भरे गए। वहां सोमवार को मंडल चुनाव अधिकारी गौरव शर्मा की मौजूदगी में आठ नामांकन पत्र भरे गए। इसके साथ ही जिले में नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *