संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar

Updated Thu, 16 Apr 2026 05:34 PM IST

शाहजहांपुर में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर के पीछे सड़क निर्माण के लिए खुदाई करने गई नगर निगम टीम का बृहस्पतिवार को विरोध हुआ। आरोप है कि सड़क अलॉट जमीन पर बन रही है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने पहुंचकर अधिकारियों से नोकझोंक की, दावा किया कि जमीन 1989 में अलॉट हुई थी। वहीं पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया।


Uproar during encroachment removal SP district president clashes with officers in Shahjahanpur

सपा जिलाध्यक्ष की अफसरों से हुई नोकझोंक
– फोटो : संवाद



विस्तार

शाहजहांपुर में निर्माणाधीन दुर्गा मंदिर कॉरिडोर के पीछे सड़क निर्माण के लिए खोदाई करने गई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि नगर निगम से अलॉट जमीन पर सड़क बनवाई जा रही है। सूचना पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां की नगर निगम के अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। उन्होंने धरने पर बैठने की चेतावनी दी। उनके आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है।


Trending Videos

मंडी में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर के पीछे सड़क का निर्माण कराने के लिए बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम पहुंची। टीम ने खोदाई और तोड़फोड़ का कार्य शुरू किया। तभी वहां के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी पहुंचे। उनके पहुंचने पर लोगों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। 

सपा जिलाध्यक्ष बोले- वर्ष 1989 में अलॉट की गई थी जमीन 

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर ने नगर निगम के अफसरों को बताया कि खालिद को वर्ष 1989 में जगह अलॉट की गई थी। वह जमीन पर रेता-बजरी का कारोबार करते हैं। इस मुद्दे पर पूर्व में तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा और डीएम से वार्ता की थी। इसके बाद खालिद ने अपनी दो फीट जगह खुद छोड़ दी थी। वहां पर लाल निशान भी लगाए गए थे। इसके बाद भी उनकी जमीन पर तोड़फोड़ करते हुए खोदाई की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम को नियम के अनुसार नोटिस देकर अलॉटमेंट को निरस्त करना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें