झांसी। थाना सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर मोहल्ला में खाती बाबा मंदिर के पास पत्थर की गली में सगाई से चंद दिन पहले घर में घुसकर युवक ने चंचल रायकवार (19) नामक युवती की सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। चंचल आर्यकन्या विद्यालय में दसवीं की छात्रा थी। वह अपनी दादी के घर में रहती थी।

आरोपी युवक कमल रायकवार (24) उसकी सगाई हो जाने से नाराज था। गोली मारने के बाद खुद ही चंचल के चाचा मोनू को घटना के बारे में बताया। मोनू के घर पहुंचने पर चंचल की खून से सनी लाश आंगन में पड़ी थी। मोनू ने सीपरी बाजार थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। उधर, देर-रात झांसी एंपायर के पास आरोपी कमल पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पांव में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों का आरोप है चंचल को खोड़न निवासी आरोपी कमल रायकवार लंबे समय से परेशान करता था। उसकी वजह से चंचल को दादी शीला के घर रखा गया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दादी घरेलू काम के लिए बाहर चली गईं। चंचल घर में अकेले थी। चाचा माेनू घर में बाहर से ताला लगाकर चाबी पड़ोसी को दे गए थे। आरोप है कि करीब डेढ़-दो बजे के बीच कमल दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया और चंचल को तमंचे से गोली मार दी। वारदात अंजाम देने के बाद पैदल ही भाग कर वह दोबारा खोड़न पहुंचा, यहां मोनू को चंचल को गोली मारने की बात बताई।

परिजनों के मुताबिक चंचल के पिता सोनू रायकवार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पिता सोनू का आरोप है कमल उनकी बेटी को परेशान करता था। उसे पढ़ने के लिए स्कूल जाने से भी रोकता था। इस वजह से परिवार ने चंचल को उसकी दादी के पास रखा था। परिजनों का कहना है आरोपी के डर से वे घर से बाहर निकलते समय ताला लगाकर जाते थे। चंचल की शादी भी उन लोगों ने तय कर दी थी। नवरात्र में उसकी सगाई होनी थी। सगाई से चंद रोज पहले चंचल की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। मां सपना, दादी शीला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

000

वर्जन

परिजनों की पूछताछ से मालूम चला है कि आरोपी युवक उससे प्रेम करता था। परिजनों ने युवती का विवाह दूसरी जगह तय कर दिया। इससे वह नाराज था। देर-रात सुराग मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस ने उसे घेर लिया था। जवाबी फायरिंग में वह आरोपी पांव में गोली लगने से घायल हो गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

-विकास कुमार, एसएसपी

हत्या ... चंचल रायक्वार, मृतक छात्रा फाइल फोटो

हत्या … चंचल रायक्वार, मृतक छात्रा फाइल फोटो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *