13 convicts were sentenced to death and 76 got life imprisonment in last year in bareilly

एसएसपी अनुराग आर्य।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाने में पुलिस का अभियान (ऑपरेशन कन्विक्शन) काफी कारगर रहा। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले की अदालतों ने वर्ष 2024 में 304 आपराधिक मामलों में 414 दोषियों को सजा सुनाई। इस दौरान चार मामलों में 13 दोषियों को फांसी और 46 मामलों में 76 को उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई। 

Trending Videos

एनडीपीएस के 23 मामलों में 24 को, लूट-डकैती के पांच मामलों में नौ दोषियों को सजा सुनाई गई। पॉक्सो एक्ट के 106 मामलों में 133 को, चोरी के 10 मामलों में 13 को, गैंगस्टर के 35 मामलों में 45 को, गोकशी के दो मामलों में दो व कातिलाना हमले के 51 मामलों में 99 दोषियों को कैद की सजा सुनाई गई। 

चार मामलों में 13 दोषियों को फांसी की सजा 

दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, जालसाजी, धोखाखड़ी और नकबजनी के मामलों में भी 15 दोषियों को अदालतों ने सजा सुनाई। जिन चार मामलों में 13 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है, उनमें बारादरी, बहेड़ी, कैंट और मीरगंज के एक-एक मामले शामिल हैं।

UP: ‘फाइल न दिखाएं तो वकील साहब को ठोंक देना…’, फायरिंग करने वाले युवक ने चैंबर में घुसते ही कही थी ये बात

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी थाने आपराधिक मामलों में कोर्ट में मजबूत पैरवी कर रहे हैं। इसी वजह से वर्ष 2024 में 304 आपराधिक मामलों में 414 दोषियों को सजा दिलाने में कामयाबी मिली है। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले भी शामिल रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *