13 new patients admitted with vomiting, diarrhea and fever

संयुक्त जिला चिकित्सालय ​भिनगा में भर्ती उल्टी-दस्त के मरीज।    -संवाद

श्रावस्ती। जिले में फैली संक्रामक बीमारियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नतीजतन जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन उल्टी-दस्त व वायरल बुखार के मरीज भर्ती हो रहे हैं। शनिवार को उल्टी-दस्त के 10 तो बुखार के तीन नए मरीज भर्ती किए गए। वहीं ओपीडी में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Trending Videos

जिला चिकित्सालय भिनगा में शनिवार को संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। संक्रामक बीमारियों की चपेट में आए 929 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। डाॅ. श्याम मिश्रा ने 96 मरीजों का इलाज किया। इनमें ज्यादातर उल्टी-दस्त, वायरल फीवर व पेट दर्द के मरीज शामिल रहे। उन्होंने मरीजों को खानपान सुधारने की सलाह दी।

शिवगढ़कलां की आयत (7 माह), विशुनापुर के सत्यम (9 माह), कथरा की गीता (25), सेमरा की रीता (18), रामप्रसादपुरवा की रोशनी (22), परसा देवतहा की तरन्नुम (25) व जहरूननिशा (55), पकड़िया के सूरज कुमार (14), भिनगा के बंदरहा मोहल्ला की ममता (19) व रूबी (20) को उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वही सेमरी की सुनीता (6), हल्लाजोत की सलीमुन (15) और सिरसिया के जगदीश (48) को वायरल फीवर के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें