
अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकंदरा के पास सर्विस रोड पर एक बुलेरो लोडर ने महिला मजदूरों से भरी आपे वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे आपे वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गया। दुर्घटना में ड्राइवर सहित 13 महिलाएं घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर सात महिलाओं को उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया। प्रत्यक्ष सदस्यों के अनुसार बोलोरो लोडर गाड़ी में दूध सप्लाई करने वाली केन लदी हुईं थीं।